






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 अक्टूबर 2022। श्रीडूंगरगढ़ में आज इस्लाम के संस्थापक पैगम्बर मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-मिलाद-उन-नबी के रूप में धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया मुस्लिम समुदाय के नागरिकों ने जुलूस निकाला व अनेक स्थानों पर जुलूस का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया। जुलूस के दौरान अनेक स्थानों पर मिठाईयां बांटी गई। जुलूस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया व आमद मरहबा के नारे लगाए गए। जामा मस्जिद के इमाम फजले हक़ अशरफी ने जुलूस को रवाना किया तथा बड़ी संख्या में नागरिकों व युवाओं ने इसमें भाग लिया। जामा मस्जिद कमेटी की ओर से पुलिस उपाधीक्षक दिनेश कुमार, थानाधिकारी अशोक विश्नोई व युवा नेता विवेक माचरा का फूलमाला से सम्मान किया गया। इमाम की अगुवाई में कमेटी के सदस्यों ने सरकारी अस्पताल पहुंच कर मरीजों को फल वितरित किए। डॉ. ओमप्रकाश स्वामी तथा डॉक्टर रविंद्र गोदारा ने कमेटी सदस्यों का आभार जताया। इस दौरान सलीम, इकबाल, आरिफ, असगर अली, फरियाद, इरफान, अमन, बशीर, मनिहार सहित अनेक जन उपस्थित रहें।







