






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 मार्च 2024। गांव मोमासर में प्रसिद्ध घींदड़ का भव्य आयोजन 22 मार्च से प्रारंभ होकर 24 मार्च तक जारी रहेगा। विभिन्न वेश भूषा में सजधज कर रसिए रात 9 बजे से परंपरागत घींदड़ में भाग लेंगे। 23 मार्च को चंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सुरवि चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित घींदड़ उत्सव की गांव में घींदड़ कमेटी व ग्रामीणों द्वारा भव्य तैयारियां की जा रही है। समारोह में मोमासर के प्रवासी नागरिक, हर घर की बहन बेटियों सहित दूर दूर से दर्शक शामिल होंगे। गांव के मुख्य चौक को रंग बिरंगी रोशनियों से सजाया गया है। नगाड़ो के पूजन के साथ आज आयोजन प्रारंभ हो गया है। ध्यान रहें घींदड़ समारोह के विशेष आर्कषक कार्यक्रमों का लाइव प्रसारण श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर किया जाएगा। जिससे देश विदेश सहित विभिन्न राज्यों, गांवो, घरों, ढाणियों में बैठे लोग इससे जुड़ सकेंगे और अपने क्षेत्र के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन का आनंद ले सकेंगे। कस्बे के आड़सर बास में आज ओमप्रकाश सिखवाल के घर से धूमधाम में श्याम बाबा की झांकी सजाई गई व धूमधाम से गुलाल व फूलों के साथ होली खेली गई। श्याम श्रद्धालु ध्वजा लेकर खाटू के लिए रवाना हुए जो बाबा को चढ़ाई जाएगी। पीले रंग के वस्त्रों में सजे श्याम भक्त भजनों पर खूब झूमे।








