May 20, 2026
WhatsApp Image 2020-06-10 at 15.32.01

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जून 2020। कोरोना पाजीटीव मिलने के बाद गांव मोमासर की सीमाएं सील कर दी गयी है, अगले आदेश तक ना कोई गांव के भीतर आ सकेगा ना ही कोई गांव के बाहर जाएगा। बीकानेर सीएमएचओ, ब्लॉक सीएमएचओ, डीवाईएसपी, उपखंड अधिकारी, सीआई श्रीडूंगरगढ़  आदि सहित प्रशासनिक जाब्ता मोमासर पहुंचा है। यहां मेडिकल टीम मुस्तेदी से तैनात है और 600 से ज्यादा ग्रामीणों के सेंपल लेकर गांव में संक्रमण के फैलने से रोकने की पूरी तैयारी की जा रही है। मोमासर में पॉजिटिव युवक की कोई ट्रेवल हिस्ट्री नहीं निकलने के कारण प्रशासन और अधिक सतर्कता बरत रहा है। जब तक आज लिए गए सेंपल की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक मोमासर लॉक रहेगा। ग्रामीण सहमे है परंतु चिकित्सा कर्मियों द्वारा समझाईश भी की जा रही है कि कोरोना डरने का नही सतर्क होने का सुरक्षित रहने का विषय है। गांव में सभी को घरों में रहने व सुरक्षित रहने की हिदायत दी जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जिले से उपखंड तक के आला अधिकारी मोमासर पहुंचे, आज 600 से अधिक सेम्पल लिए जा रहे है।