






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जून 2025। रविवार सुबह सूर्य की आग बरसाने वाली गर्मी से लोगों को राहत मिली है। प्रदेश में प्री मानसून की एंट्री शनिवार हो गई है, जिससे प्रदेश भर का मौसम बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी राजस्थान के ऊपर एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाएं सक्रिय है। जिसके रहते प्रदेश में प्री मानसून का दौर शुरू हो गया है। वहीं आगामी 20 जून को मानसून एंट्री का अनुमान जताया गया है। शनिवार को बीकानेर, नागौर, सीकर सहित कई जिलों में बरसात हुई है। विभाग ने 5-6 दिन एक्टिव रहेगा, जिससे तापमान में गिरावट के साथ हीटवेव से राहत मिलने की संभावना जताई है।
पालिका के श्रमजीवी अलर्ट।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नगरपालिका के श्रमजीवी अलर्ट मोड पर कार्य कर रहें है। बीती रात मध्य रात्रि तक पालिकाकर्मियों ने स्टेशन रोड के सभी नालों की दुबारा सफाई कर मानसून पूर्व तैयारी को पुख्ता किया। स्वास्थ्य निरीक्षक हरीश गुर्जर ने बताया कि जोशी अस्पताल के पास करीब तीन सालों अवरूद्ध नालों को इसी सप्ताह पूरी तरह से साफ करवा दिया गया है। वहीं बिग्गाबास व मोमासर बास के अनेक नालों की सफाई करवाई गई है जिससे बरसात में पानी एकत्र ना हो। गुर्जर ने कहा कि बरसात के दौरान नीचले स्थानों पर पानी एकत्र तो होता है परंतु कुछ ही समय में पूरा पानी की निकासी का प्रबंध कर दिया जाता है।






