May 20, 2026
0000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2025। प्रत्येक माह के दूसरे गुरूवार को आयोजित होने वाली मासिक उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई में आमजन का उत्साह कम ही देखा जा रहा है। गुरूवार को पंचायत समिति के सभागार में आयोजित इस जनसुनवाई में सुबह 10 बजे से सभी विभागों के ब्लॉक अधिकारी तो शामिल हुए लेकिन दोपहर बाद तक भी केवल 9 परिवादें प्राप्त हुई। इनमें से एक परिवाद का मौके पर ही निस्तारण किया गया एवं शेष परिवादों को संबंधित विभागों को भेज दिया गया है। इन परिवादो में नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 10 में सफाई एवं जल निकासी समस्या, सूडसर में पेयजल आपूर्ति में बाधा, सफाई व्यवस्था एवं नगरपालिका में डीजल संबधी अनियमिता के प्रकरण शामिल रहे। इस दौरान युवा केके जांगीड़ ने शहरी क्षेत्र में पेयजल किल्लत दुर करने एवं हाईवे पर मोमासर बास में बसे हुए लोगों को पट्टे जारी करने की मांग की।
जनसुनवाई में रीड़ी को पंचायत समिति बनाने की मांग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनसुनवाई के दौरान युवा संघर्ष समिति रीड़ी के सदस्यों ने क्षेत्र में प्रस्तावित नई पंचायत समिति का मुख्यालय रीड़ी रखने एवं रीड़ी पंचायत समिति सृजित करने की मांग की। ज्ञापन के साथ युवाओं ने रीड़ी की भौगोलिक स्थिति, अन्य ग्राम पंचायतों के बीच में स्थित होने, सभी से दूरी कम रहने, आबादी अनुसार सबसे बड़ी पंचायत होने आदि जानकारियां भी सलंग्न की है। समिति ने नई सृजित होने वाली पंचायत समिति के लिए रीड़ी को सभी प्रकार से उपयुक्त बनने की बात कहते हुए अधिकारियों से इसपर गंभीरता से विचार करने की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अधिकारी पहुंचे जनसुनवाई में, 9 परिवादी पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रीड़ी को नई पंचायत समिति का मुख्यालय बनाने की मांग।