May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अगस्त 2022। आज राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में महाविद्यालय का पहला अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान संप्न्न हो गया है। छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जतना शर्मा, स्टूडेंट फ़ेडरेशन ऑफ इंडिया संजय ज्याणी तथा नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की सोहनी जाखड़ अपना भाग्य आजमा रही है। महाविद्यालय में पहली बार चुनाव हो रहें है और छात्र मतदाताओं ने महाविदयालय के प्रथम अध्यक्ष के लिए मतदान कर दिया है। प्राचार्य डॉ आभा ओझा ने प्रशासन व स्टॉफ सहित छात्रों का आभार जताया व शांतिपूर्ण मतदान के लिए बधाई दी है।
85 प्रतिशत मतदान हुआ। 
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनाव अधिकारी महावीर नाथ ने बताया कि महाविदयालय में कुल मत 484 है और 412 विद्यार्थियों ने मतदान किया है। ये कुल 85.12 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं 280 छात्राओं में 239 ने अपने मत का प्रयोग कर ये भी 85.35 प्रतिशत मतदान किया। छात्रों की संख्या 204 है और 173 छात्रों ने मतदान का प्रयोग किया है ये 84.8 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण मतदान के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली और सभी छात्र संगठन के समर्थक भी अपने कार्यालयों की ओर लौट गए है।