May 21, 2026
WhatsApp Image 2025-10-23 at 12.56.38

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अक्टूबर 2025। दीपावली के अवसर पर अंचल के हर गांव, गली में बच्चों व बड़ों ने खूब पटाखे फोड़े। पटाखे फोड़ने की मस्ती में की गई लापरवाही से गंभीर घायल होने के परिणाम भी सामने आए। गनीमत रही सभी घायल व चोटिल सुरक्षित है। उपजिला अस्पताल के इंमरजेंसी वार्ड में 20 अक्टूबर की रात 8 बजे से 2 बजे तक एक के बाद एक पटाखे से जख्मी बच्चे व युवा लगातार पहुंचते रहें। 20 अक्टूबर की रात डॉ कादिर, नर्सिंग ऑफिसर परमजीत चौधरी सहित चार सहायक नर्सिंग स्टाफ तथा 21 अक्टूबर की रात डॉ पवन बुनकर, नर्सिंग आफिसर राजकुमार सहित चार का सहायक स्टाफ मौजूद रहा और जख्मी व चोटिलों का ईलाज किया। दोनों दिन 14 बच्चे पटाखों की चिंनगारी से जख्मी हुए। आड़सर बास निवासी 21 वर्षीय रोहित भादू की आंख की कॉर्निया में पटाखे के कारण लगी चोट से खून रिसाव होने लगा। ऐसे में आई एक्सपर्ट की राय से यहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया व रात को ही बीकानेर रेफर कर दिया गया। रोहित का ये जख्म चार सप्ताह में ठीक होगा। बिग्गाबास निवासी सीताराम सुथार भी पटाखे से आंख में गंभीर चोट आई व हाथ भी जल गया, जिसका ईलाज किया गया। कालूबास का भरत पारीक भी पटाखे से चोटिल हुआ और आड़सर बास में 5 साल का केशव सिंह पटाखे छोड़ते हुए गिर गया जिससे व चोटिल हो गया। गांव बाना में भी 16 वर्षीय किशोर विजय बाना ने पटाखे के ऊपर कटोरी रखकर पटाखा फोड़ा। कटोरी ऊपर जाकर तेजी से किशोर के सिर पर गिरी जिससे हुई हैड इंजरी में टांके लगाए गए। इनके अतिरिक्त कुल 14 चोटिल हुए, जिनका उपचार किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दो किशोरों की आंखों में पटाखे से आई चोट।