May 21, 2026
0001

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जून 2024। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड सहित आस-पास के इलाकों के श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सूचना श्रीडूंगरगढ़ के चौधरी ट्रैवर्ल्स से आई है। ट्रैवर्ल्स द्वारा आगामी 15 जून 2024 को 10 दिन की तीर्थ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें श्रद्धालु तीन दर्जन से अधिक प्रसिद्ध तीर्थस्थलों का भ्रमण व दर्शन कर सकेंगे। यात्रा संयोजक रामप्रताप सहू ने बताया कि यात्रा में रहने व खाने संबंधी सभी व्यवस्थाएं आयोजक द्वारा ही की जाएगी। मात्र 6 हजार रूपए किराए में श्रीडूंगरगढ़ से सालासर, खाटू श्यामजी, गलताजी, मथुरा, वृंदावन, नंद गांव, गोकुल, बरसाना, ब्रह्माघाट, यमुना स्थान, नंद भवन, रमन रेती, प्रेम मंदिर, वैष्णो देवी मंदिर, पगला बाबा मंदिर मधुबन, अंग्रेज राधा कृष्ण मंदिर, श्रीगोविंद देव मंदिर, श्रीरंगजी सोनी का खंबा मंदिर, बरसाना में राधा रानी मंदिर सहित चित्रकूट, रामघाट गंगा स्नान, सती अनसूया आश्रम, स्पतिक शीला, गुप्त गोदावरी, इलाहाबाद, प्रयागराज त्रिवेणी (गंगा, जमुना, सरस्वती) संगम स्नान, अक्षय वट दर्शन, अयोध्या सरयू नदी, श्रीराम जन्म स्थान, सीता रसोवड़ा, हनुमान गढ़ी, काशी विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग दर्शन, गंगा स्नान काशी में, मथुरा में श्री कृष्ण भगवान जन्म स्थान, श्रीगोवर्धन पूजन व लोहागढ़जी का स्नान शामिल रहेगा। यात्रा पूर्णरूप से धर्ममय वातावरण में सुरक्षित ढंग से पूरी करवाई जाएगी। अधिक जानकारी के लिए श्रद्धालु 8000401435 पर संपर्क कर सकते है।