






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। पढ़ें बुधवार 19 जुलाई 2023 की मोर्निंग न्यूज एक्सप्रेस में छोटी-बड़ी खास खबरें एक साथ, पढें विस्तार से, देखें फोटो।
राजपुरोहित ने उठाया मामला, केन्द्रीय मंत्री ने दिया हस्तक्षेप का आश्वासन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। श्रीडूंगरगढ़ से गायब हुई नाबालिग बालिका एंव शिक्षिका के प्रकरण में पुलिस द्वारा 53 नामजद एवं 300-400 अन्य व्यक्तियों पर मुकदमा करने का विरोध लगातार जारी है। मंगलवार को पूर्व भाजपा नेता डॉ. दिलीप सिंह राजपुरोहित ने जोधुपर में केंद्रीय कैबिनेट जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की एवं पूरे प्रकरण के बारे में जानकारी दी। इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने संवेदनशीलता दिखाते हुये तत्काल निर्दोष व्यक्तियों के ऊपर की गयी एफआईआर को वापिस लेने के लिए उच्च अधिकारियों से बातचीत की एवं इसके अभाव में पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा आंदोलन की बात कही। शेखावत ने इस संबध में आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय गृह मंत्रालय के हस्तक्षेप का भी पूरा आश्वाशन दिया।

आया भादवा, बाबा के दरबार में पैदल होगी फेरी, तैयारी बैठक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। आगामी भादवा माह में 12 सितबंर को सुबह 8 बजे बाबा रामदेव मंदिर, बिग्गा बास से पदयात्री धूमधाम से बाबा की फेरी के लिए जातरू रवाना होंगे। यह निर्णय लिया गया कृष्ण सदन में मंगलवार शाम को हुई बाबा रामदेव सेवा समिति पैदल यात्री संघ की आमसभा में। संघ के वरिष्ठ सदस्य हरिप्रसाद मूंधड़ा की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में संघ की 42वीं पैदल यात्रा को लेकर विचार विमर्श करते हुए चर्चा की गई। मूंधड़ा ने बताया कि बैठक में संघ के पदाधिकारी कमल किशोर नाई, सत्यनारायण चौधरी, बाबूलाल सोनी, विनोद राजपुरोहित, गिरधारी पारीक, श्रीकिशन व्यास, बाबूलाल नाई, नरेंद्र सिद्ध, अंणता राम, मनोज पारीक, पवन नाई, लालचंद नाई, जगदीश प्रसाद मालू, नेमसिंह राजपूत, पुनीत शर्मा आदि मौजूद रहे एवं विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए आगे आए।
भाजपा ने सेवग व स्वामी को दी जिम्मेदारी, करेंगे संतो से संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 जुलाई 2023। भाजपा के श्रद्धा एवं संत संपर्क अभियान जिला संयोजक हेमनाथ जाखड व् सहसंयोजक किशनसिंह राजपुरोहित ने कार्यकारणी का विस्तार करते हुए विधानसभा वार संयोजक एवं सहसंयोजकों की नियुक्तियां की है। अभियान के श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा सयोंजक लक्ष्मीनारायण सेवग को, सहसंयोजक किशोरदास स्वामी को, नोखा संयोजक मांगीलाल नायक को, सहसंयोजक मांगीलाल जोशी को, लूणकरणसर संयोजक रामकरण को, सहसंयोजक मांगीलाल सिद्ध को, खाजूवाला संयोजक शंकरलाल पारीक को, सहसंयोजक किशन सिंह राजपुरोहित को, कोलायत संयोजक श्रीचंद खिचड़ को एवं सहसंयोजक वासुदेव जाजडा को नियुक्त किया है।



