






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अप्रैल 2022। अक्सर वाहनों के टकराने पर वाहन चालक मौके से फरार हो जाते है परन्तु आज एक कैम्पर चालक ने मानवीयता का उदाहरण पेश करते हुए दो जाने बचा ली है। कुछ ही देर पहले सरदारशहर रोड पर स्थित सरकारी आईटीआई कॉलेज के पास एक मोटरसाइकिल सामने आ रही कैम्पर से टकरा गई। इसमें मोटरसाइकिल सवार दो जनें जारोराम उपाध्याय निवासी श्रीडूंगरगढ़ तथा नेमसिंह राजपुरोहित निवासी भोजास चोटिल हो गए है। दोनों को तुरंत कैम्पर चालक जेठूसिंह निवासी पुन्दलसर स्वयं अस्पताल लेकर पहुंचे। जेठूसिंह दोनों के ईलाज के लिए भी भाग दौड़ करने में जुटा है। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि दवा पानी भी वही लेकर आया तथा बीकानेर पहुंचाने के लिए भी बातचीत की। जेठूसिंह ने बताया कि भाग जाने से घायलों का खून बह जाता और जान पर बन आती है। सभी वाहन चालक बिना डरे घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करें तो कई जाने बचाई जा सकती है। दोनों घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए है। घायलों ने किसी पुलिस केस में पड़ने से मना करते हुए जेठूसिंह का आभार भी जताया है।



