






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 अप्रेल 2023। कुछ देर पहले बीदासर रोड पर एक मोटरसाइकिल दुर्घटना ग्रस्त हुई और अभी अभी दूसरी दुर्घटना भी इसी सड़क पर हुई है। धर्मास के पास पेट्रोल पंप के पास एक मोटरसाइकिल व पिकअप की टक्कर हो गयी है। जिसमे दो जने घायल हो गए है। घायल सेठाराम हुकमाराम बावरी निवासी मिंगसरिया नोसरिया को गम्भीर हालात में बीकानेर रेफर कर दिया गया है। एक अन्य 18 वर्षीय बीरबल पुत्र हुकमाराम बावरी निवासी रोझा को भी रेफर कर दिया गया हुए है। दोनो गांव बिग्गा से गांव नोसरिया जा रहे थे। इंदपालसर हिरावतान के नरेंद्र जाखड़ सहित अनेक ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए व घायलों को सम्भाला। मोटरसाइकिल श्रीडूंगरगढ़ की ओर से जा रही थी व चारे से भरी पिकअप सामने से आ रही थी। आपणो गांव सेवा समिति की टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। मेडिकल स्टाफ ने दोनो का इलाज प्रारंभ कर दिया है।





