






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जुलाई 2023। हाइवे पर कितासर के पास कमांडो एकेडमी के सामने दो मोटरसाइकिल आमने सामने टकरा गई जिसमें 2 युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को गरीब सेवा संस्थान के सेवादारों ने एम्बुलेंस में राजकीय अस्पताल पहुंचाया है जिसमें एक अधिक जख्मी हुआ है।



