May 22, 2026
00000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 सितंबर 2025। सुबह सातलेरा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई जिसमें तीन सवार युवक घायल हुए। तीनों घायल उदयपुरवाटी निवासी देशनोक जा रहें थे। वहीं अभी कुछ ही देर पहले दूसरी दुर्घटना हाइवे पर झंवर बस स्टैंड के निकट हुई है। यहां एक मोटरसाइकिल स्वीफ्ट कार से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो जने घायल हो गए है। कालूबास निवासी 45 वर्षीय भोमाराम जाट घायल हो गया है। एक अन्य 27 वर्षीय विनोद मेघवाल चोटिल हुआ है। घायल भोमाराम को सेवादारों ने उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से चिकित्सकों ने उसे बीकानेर रेफर कर दिया है।