May 20, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2022। मंगलवार को क्षेत्र में गमगीन माहौल में मुस्लिम समुदाय द्वारा मोहर्रम मनाया जाएगा। आज कत्ल की रात है और कल ताजिए का जुलूस निकाला जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने आज जुलूस के रूट का अवलोकन किया। उपखंड अधिकारी महोदय डॉ. दिव्या चौधरी, वृत्ताधिकारी दिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भवानी शंकर व्यास उपस्थित रहें। उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। उपखंड अधिकारी ने मोहर्रम के दौरान ताजिया निकलने वाले रूट में जहां बिजली के तार नीचे हैं उन्हें ऊपर करने का आदेश दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ प्रशासन ने जुलूस के रूट का अवलोकन किया।