






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। वाल्मीकि प्रीमियर लीग सीजन-3 के उत्साह पूर्ण आयोजन की तैयारियां की जा रही है। बीती रात टीमें बना ली गई और टीम मालिकों ने आइकन प्लेयर के रूप में टीम कैप्टन चुन लिए है। लीग में एकलव्य टाइगर्स, अवतार रॉयल्य, साक्षी वॉरियर्स, लक्की इलेवन टीमें 25 मार्च से मैदान पर मुकाबले के लिए उतरेगी। एकलव्य टाइगर्स के ऑनर संदीप वाल्मीकि ने टीम आइकन पंकज वाल्मीकि का चुना वहीं अवतार रॉयल्स के ऑनर सोनू वाल्मीकि ने कैप्टन विशाल वाल्मीकि, साक्षी वॉरियर्स के ऑनर मनोज वाल्मीकि ने आइकन गणेश वाल्मीकि व लक्की इलेवन के ऑनर राहुल वाल्मीकि ने सोनू वाल्मीकि का चुनाव करते हुए अपनी टीमों की कप्तानी सौंपी। 10 मार्च को टीम मालिकों द्वारा श्रीकरणी हैरिटेज में वीपीएल ऑक्शन के आयोजन में खिलाड़ियों का चुनाव किया जाएगा। ऑक्शन में पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा शामिल हुए और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। शर्मा ने सद्भाव के साथ खेलने की प्रेरणा दी। समारोह के दौरान मंचासीन अतिथियों ने एडवोकेट पुखराज तेजी व नारायण पंवार का सम्मान किया गया। समारोह पूर्वक में मघराज पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि अनिल, जीवराज, रोहित, कांतिलाल, पवन, किशन, पुखराज, भीखाराम, ओमप्रकाश, कमल, अनिल, सुरेंद्र, कालुराम, बबलू, दीपक, कमल, विशाल व समस्त वाल्मीकि क्रिकेट ग्राउंड समिति सदस्य और वाल्मीकि समाज के अनेक मौजिज नागरिक उपस्थित रहें।





