May 20, 2026
000000000000_

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 नवंबर 2025। जैसलमेर के मोहनगढ़ में सेरूणा निवासी मदनलाल सारस्वत व उनके मुनीम बिग्गा निवासी रेंवतराम तावणिया की 20 अक्टूबर 2025 को गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले में जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे के निर्देशन में पुलिस टीम ने टेक्नीकल सहायता से राजस्थान, हरियाणा व पंजाब में अनेक स्थानों पर होटल, ढाबे, सराये खंगाली और रात दिन दर्जनों स्थानों पर दबिशें दी। पुलिस ने वारदात के मुख्य आरोपी सुखविंद्रसिंह उर्फ सुखा पुत्र प्यारसिंह सांसी व अनमोलप्रीतसिंह पुत्र कश्मीरसिंह मजबी सिख निवासी निवासी बलौच, मुक्तसर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस द्वारा मामले में पूछताछ व छानबीन जारी है। आरोपियों द्वारा लूटी गई 9 लाख 20 हजार 720 रूपए बरामद कर लिए है। बता देवें मृतक की कार पूर्व में ही बरामद कर ली गई थी। विदित रहें मृतक मदनलाल के पुत्र पंकज कुमार सारस्वत द्वारा पुलिस को रिपोर्ट दी गई थी। पुलिस ने बुधवार को आरोपियों का मोहनगढ़ मुख्य बाजार में जुलूस भी निकाला।