May 21, 2026
000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 नवम्बर 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के आम जन भी अब कस्बे में स्टेशन रोड पर स्थित मुस्कान इलेक्टोनिक्स पहुंच कर केवल अपनी सेल्फी खींच कर एलईडी टीवी जीतने का मौका प्राप्त कर सकते है। इलेट्रोनिक्स के महबूब खान छींपा ने बताया कि विश्वसनीय एवं अत्याधुनिक एलईडी टीवी की कम्पनी टीसीएल द्वारा यह विशेष स्कीम निकाली गई है। जिसमें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र का कोई भी निवासी मुस्कान इलेक्ट्रोनिक्स पहुंच कर टीसीएल के ब्रांड एम्बेसेडर प्रसिद्ध क्रिकेटर रोहित शर्मा के कटआउट के साथ अपनी सेल्फी खींच कर अपने सोशल मीडिया अकांउट इंस्टाग्राम पर कम्पनी को कैप्शन के साथ टैग करते हुए लगाने पर प्रत्येक सोमवार को होने वाले लक्की ड्रा में शामिल हो सकते है। प्रत्येक सोमवार को होने वाले इस लक्की ड्रा में राजस्थान में से दो जनों को फ्री टीसीएल कम्पनी का एलईडी टीवी का इनाम दिया जाएगा। छींपा ने बताया कि इस इनामी लक्की ड्रा में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार की खरीद की आवश्यकता नहीं है बस मुस्कान इलेक्ट्रोनिक्स आने एवं रोहित शर्मा के कट आऊट के साथ अपनी सेल्फी खींच कर कंपनी को टैग करते हुए लगाने से ही इस लक्की ड्रा में शामिल हो सकते है।