






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 मई 2021। लॉकडाउन में लगातार पड़ौसियों के झगड़ो में मुकदमे दर्ज हो रहें है। ओर गांव बाना में तो खेत पड़ौसी झगड़ते हुए एक दूसरे पर टूटा हुवा विद्युत पोल चोरी करने का प्रयास करने और रोकने पर मारपीट करने का आरोप लगा रहे है। गांव बाना का एक मामला सोमावर को थाने दर्ज हुवा था जिसमे जो आरोप थे वही आरोप लगाते हुए सोमवार देर रात को दूसरा पक्ष भी एफआईआर दर्ज करवाने थाने पहुंचा। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि जसनाथ सिद्ध ने उसका खेत बाना में विद्युत विभाग के जीएसएस के पास एक खेत छोड़ कर स्थित है। वह 24 मई को सुबह अपने खेत जा रहा था तो उसके खेत पड़ोसी सीताराम व राजूराम जाट दोनों गाड़ी विद्युत पोल डाल कर ले जा रहें थे और उसने मना किया तो दोनों ने उसके साथ लाठियों से मारपीट की। उसने बताया कि फोन द्वारा घर फोन करने पर मौके पर शंकरलाल व अशोक नाथ पहुंचे तो आरोपियों ने इनके साथ भी रास्ता रोक कर मारपीट की व गंभीर चोटें पहुंचाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच सहायक उपनिरीक्षक ईश्वरसिंह के सुपुर्द की है।



