






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 जून 2024। महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास के निर्माणाधीन परिसर में रीड़ी से नैण परिवार, बेनीसर से जाखड़ परिवार, एवं जैतासर से खिलेरी परिवार ने एक-एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की है। ये घोषणा रविवार को छात्रावास प्रांगण में आयोजित विकास समिति की बैठक में की गई है। समिति मंत्री सुशील सेरड़िया ने बताया कि रीड़ी के दिवंगत केशरराम नैण की स्मृति में उनके पुत्र सुगनाराम, हरिराम, हीरालाल, अन्नाराम पौत्र रामरतन, श्रवण कुमार, संतोष नैण ने एक कमरे का निर्माण, बेनीसर के दिवंगत बालूराम जाखड़ व कानी देवी जाखड़ की स्मृति में हरीराम जाखड़ द्वारा एक कमरे का निर्माण तथा जैतासर के दिवंगत नथाराम व रेवंतराम खिलेरी की स्मृति में उनके पुत्र आशुराम, भंवरलाल, श्रवणराम, गोपालराम, कालुराम, संतोष कुमार, गिरधारीलाल खिलेरी द्वारा एक कमरे का निर्माण करवाने की घोषणा की गई। समिति सदस्यों ने इस सहयोग के लिए तीनों परिवारों का आभार जताया। सेरड़िया ने बताया कि बालिका छात्रावास के लिए 50 कमरों का 23,625 वर्गफुट में आधुनिक निर्माण करवाया जाएगा जिसका कार्य दानदाताओं के सहयोग से प्रगति पर है। बैठक में आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया जिसका सर्वसम्मति से अनुमोदन किया गया। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक हरिराम जाखड़ ने शिक्षा के क्षेत्र में सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए समाज के सभी लोगों द्वारा इस सामाजिक कार्य में भागीदारी निभाने की बात कही। बैठक में क्रय विक्रय सहकारी समिति के अध्यक्ष तुलछीराम गोदारा, पूर्व सरपंच लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल खिलेरी, कोडाराम भादू, कुम्भाराम गोदारा, प्रभूराम बाना, गणेश पोटलिया, ओमप्रकाश भादू, रामचंद्र गिला, हरिराम सारण, जैसाराम कुलड़िया, हनुमान महिया, चरणसिंह सारण, प्रमोद गोदारा सहित अनेक मौजिज लोग उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भामू ने सभी का आभार प्रकट किया।







