May 21, 2026
0000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव सोनियासर शिवदानसिंह निवासी मनोहर दान चारण ने इसी गांव के मुनाराम, कुंभाराम जाट के खिलाफ अपने बुजुर्ग पिता को झांसे में लेकर कम ब्याज पर लोन दिलवाने के नाम लेकर खेत अपने नाम करवा लेने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। मनोहरदान ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 76 वर्षीय बुजुर्ग है एवं चलने-फिरने व सोचने-समझने में असर्मथ है। गत 11 दिसम्बर 2024 को आरोपी उसके पिता के पास आए एवं कम ब्याज पर केसीसी करवाने का झांसा देते हुए अपने साथ श्रीडूंगरगढ़ ले गए। आरोपियों ने झांसे में लेकर उसके पिता से उनकी पैतृक 14 बीघा भूमि का विक्रय पक्ष अपने परिवार की सरीता देवी एवं सुशीला देवी के नाम करवा लिया। बाद में आरोपियों ने 6 फरवरी को उनके खाते में 9 लाख रुपए जमा करवाए एवं उन्हें यही कहा कि आपका लोन पास हो गया है। लेकिन आरोपियों ने 6 अप्रैल 2025 को उनके खेत पर पट्टी टुकड़े लगा कर कब्जाने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की एवं खेत की रजिस्ट्री अपने नाम करवा लेने एवं धोखा देने की बात कही। बाद में पंच-पंचायती में आरोपियों ने गलती हो जाने एवं रजिस्ट्री वापस करवा देने की बात भी कही। लेकिन अब मुकर गए तो परिवादी ने पुलिस की शरण ली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच हैडकांस्टेबल बलवीरसिंह करेगें।