May 20, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जून 2020। खादी ग्रामोद्योग विकास समिति श्रीडूंगरगढ़ के व्यवस्थापक नन्दलाल शर्मा का कार्यकाल आज पूर्ण हुआ और उनकी सेवानिवृत के अवसर पर समिति सदस्यों ने उन्हें विदाई दी। समारोह में साहित्यकार श्याम महर्षि ने शर्मा के कर्तव्यपथ पर निष्ठापूर्वक चलने व श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खादी को नए मुकाम पर पहुंचाने को प्रेरणीय बताया। संस्था अध्यक्ष शिवचंद पुनिया ने शर्मा के कार्यशैली की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए खादी हेतु उनका योगदान महत्वपूर्ण बताया। विदाई समारोह में मंत्री ओ. पी. शर्मा, झंवर पन्नु आदि ने शर्मा द्वारा संस्था के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए उनका अभिनंदन कियाl मंत्री ओ. पी. शर्मा ने बताया कि कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित साधारण कार्यक्रम में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी किया गया।