






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जनवरी 2023। कस्बे के वार्ड 36 व 37 के नागरिकों द्वारा आयोजित नानी बाई का मायरा कथा का सोमवार को धूमधाम से समापन हुआ। कथावाचक पंडित कैलाश सारस्वत ने भगवान के सेठ सांवलशाह का रूप धरकर आने, छप्पन करोड़ का भात भरने की कथा सुनाई। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और ‘सांवल शाह आया भरण ने मायरो’ पर झूम उठे। राधे राधे के जयकारों से पांडाल गूंज उठा। यहां श्रद्धालुओं ने मायरा भरा और राधा कृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाई गई। कथा के समापन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूर्णाहुति की आरती में भाग लिया।








