August 30, 2026
008

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अप्रेल 2023। जयपुर में 16 अप्रेल को विद्याधर नगर स्टेडियम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ व विधायक बाबा बालकनाथ के सान्निध्य में राजस्थान नाथ समाज का महासंगम आयोजित होगा। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में समाज के अनेक नागरिक व युवा जनसंपर्क में जुट गए है। नाथ समाज के घर घर में पीले चावल देते हुए भगवा वस्त्र पहन कर महासंगम में शामिल होने का न्यौता दिया जा रहा है। नाथ समाज के छगननाथ, रामुनाथ, रामप्रताप नाथ, गणेशनाथ, हिम्मतनाथ, सांवरनाथ, डुंगरनाथ, कैलाशनाथ, मुकेश नाथ, रूघानाथ सहित समाज के अनेक सदस्यों ने गुरूवार को पीले चावल कर ग्रामीण इलाकों में संपर्क के लिए लिस्टें बनाई गई। बता देवें श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बड़ी संख्या में नाथ सम्प्रदाय के परिवारों का निवास है जो बड़ी संख्या में महासंगम में शामिल होने की तैयारियां कर रहें है।