






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2024। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व आज स्थानीय सेवा केंद्र में शासनश्री साध्वी कुंथुश्री जी के सान्निध्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्ष सरिता डागा की अध्यक्षता में स्थानीय मंडल द्वारा “एंपावरमेंट व वुमनहुड” आयोजन समारोह पूर्वक मनाया गया। समारोह में साध्वीजी ने महिलाओं के प्रति स्नेह प्रकट करते हुए महिला को परिवार, समाज व राष्ट्र की पथ प्रदर्शक बताया। उन्होंने कहा कि सारी सृष्टि महिलाओं के प्रति आशान्वित है कि वे दया, करूणा के साथ जीवन मूल्यों का संरक्षण करें और मानव जाति को कर्तव्य पथ पर चलने की प्रेरणा देवें। विधायक ताराचंद सारस्वत ने महिला शक्ति का वदंन करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी महिला शक्ति के प्रति सम्मान के साथ प्रेरणीय कार्य कर रहें है। उन्होंने महिला शक्ति वंदन सहित अनेक सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सरिता डागा ने धर्मसंघ की एक एक महिला को मंडल से जोड़ने व युवतियों को कन्या मंडल से जोड़ने की प्रेरणा देते हुए मंडल की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। श्रीजैन श्वेताबंर तेरापंथ महासभा की सदस्य सुशीला पुगलिया ने साध्वी प्रमुखा जी का संदेश वाचन करते हुए महिला शक्ति को एकजुट होने की बात कही। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अल्का वैद, नीरू पुगलिया मंच पर उपस्थित रही और महिलाओं को प्रगति के पथ पर बढ़ने के साथ संस्कारों व परंपराओं को थामे रखने की प्रेरणा दी। मुख्य वक्ता पन्नालाल पुगलिया ने महिलाओं को शिक्षा व प्रगति के अवसर समान रूप से मिलने की पैरवी करते हुए मानवीय गुणों से जुडकर जीवन पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष मनीष नौलखा व अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी व रणवीरसिंह खीची ने सरिता डागा व उनके दल का सम्मान किया। सभा मंत्री पवन सेठिया ने स्वागत उद्बोधन दिया व संगीता देवी दुगड़ ने प्रभावी मंच संचालन किया। माहेश्वरी महिला मंडल की सदस्य महिलाएं भी समारोह में शामिल हुई। महिला मंडल अध्यक्ष सुनीता डागा व मंत्री संगीता बोथरा ने सभी का आभार जताया।
ये रहें मंच पर, ये हुए शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मंच पर अखिल भारतीय महिला मंडल अध्यक्ष सरिता डागा, कार्यसमिति सदस्य नीरू पुगलिया व अल्का वैद, महासभा सदस्या सुशीला पुगलिया सहित स्थानीय मंडल अध्यक्ष सुनिता डागा मौजूद रही। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ताराचंद सारस्वत, मुख्य वक्ता के रूप में पन्नालाल पुगलिया सहित सभा अध्यक्ष विजयराज सेठिया, भामाशाह भीखमचंद पुगलिया मौजूद रहें। वहीं सभा के हरीश डागा, अणुव्रत समिति के सत्यनारायण स्वामी, रणवीर सिंह खिंची, साहित्यकार श्याम महर्षि सहित तेरापंथ महिला मंडल की सभी पदाधिकारी व सदस्य, तेरापंथ सभा के पदाधिकारी व सदस्य, किशोर मंडल व कन्या मंडल के बालक बालिकाएं कार्यक्रम में शामिल रही।
रेखा को प्रेरणा सम्मान, ये भी हुए सम्मानित।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समारोह के दौरान भाजपा से पार्षद रेखा भादानी को प्रेरणा सम्मान दिया गया। तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष सहित सदस्य महिलाओं ने भादानी को प्रेरणा सम्मान देते हुए शुभकामनाएं दी। वहीं भादानी ने मंडल परिवार का आभार जताया। समारोह में नेता प्रतिपक्ष अंजू पारख, पार्षद सुजाता बरड़ियां, लक्ष्मीदेवी सेठिया को भी सम्मानित किया गया।
नाटिका से समझाया मर्म।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्या मंडल व महिला मंडल सदस्यों ने एक नाटिका की प्रस्तुति देकर एक महिला द्वारा दूसरी महिला का साथ देने का आह्वान किया गया। एक परिवार में सभी सदस्यों द्वारा महिला की प्रगति में बाधक नहीं बनकर सहयोगी बनने का मर्म समझाया गया। उपस्थित महिला समूह ने नाटिका की प्रस्तुति की खूब सराहना की। प्रेरणीय प्रस्तुति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी सराहना की।













