






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 नवबंर 2023। खो-खो में लखासर की युवतियों ने अपने तेज खेल के दम पर जिला स्तर से राज्य स्तर और अब राज्य स्तर से राष्ट्रीय स्तर तक अपना लोहा मनवा लिया है। गांव की खो खो प्लेयर तीजा, नीरमा खिलेरी, पूजा कंवर का 67वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता 19 वर्ष में छात्रा वर्ग में ट्रायल के लिए सलेक्शन हो गया है। तीनों युवतियां शहीद रामकरण खाती राउमावि नोहटा निवाई, टोंक में 4 दिसबंर 2023 से 10 दिसबंर 2023 तक आयोजित होने वाले ट्रायल में भाग लेगी। यहां 20 खिलाड़ियों का सलेक्शन हुआ है जिनमें से 12 खिलाड़ी नेशनल टीम में 10 दिसबंर 2023 को पंचवटी, नासिक महाराष्ट्र के लिए रवाना होगी। लखासर की तीनों खिलाड़ी बेटियों का एक दो और आठ नबंर पर हुआ है जिससे परिजनों व खेलप्रेमियों को पूरी उम्मीद है कि ये नेशनल में खेलेंगी। इस खबर के बाद गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है व खेलप्रेमियों में उत्साह का माहौल छा गया है।




