






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2023। बजरी और रायल्टी विवाद में कलेक्टर के समक्ष धरने पर बैठे आरएलपी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर सुनवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन देने का ऐलान करते हुए नौरंगदेसर के लिए कूच कर दिया। धरनास्थल से सैंकड़ों की संख्या में आरएलपी कार्यकर्ता प्रदेश महासचिव विजयपाल बेनीवाल, प्रदेश प्रवक्ता विवेक माचरा, जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला, अक्कासर पूर्व सरपंच प्रभूराम गोदारा अगुवाई में रवाना हुए। इसकी भनक जैसे ही प्रशासन को लगी तो बड़ी संख्या में पुलिस बल जयपुर रोड़ पहुंचा एवं आरएलपी कार्यकर्ताओं को रोका। मौके पर मौजूद पुलिस, प्रशासन के अधिकारियों ने समझाईश की एवं आगे जाने से रोक दिया। कई देर तक पुलिस एवं आरएलपी कार्यकर्ता आमने सामने रहे एवं बाद में उन्हें धरनास्थल तक लौटा दिया गया है। देखें फोटो।







