May 21, 2026
2023-specil

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 अक्टूबर 2023। मोमासर बास के अंबेडकर भवन में नवरात्र और वाल्मीकि प्राकट्य दिवस पर धार्मिक आयोजन के साथ वाल्मीकि समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। सोमवार शाम समारोह के पोस्टर का विमोचन किया गया। राहुल वाल्मीकि ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अक्टूबर से आयोजन नवरात्र व वाल्मीकि पाठ के साथ प्रारंभ होगा। 28 अक्टूबर तक आयोजित कार्यक्रम में रोजाना सुबह व शाम 7.14 बजे पूजा आरती होगी। प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक समारोह होगा जिसमें धार्मिक, देशभक्ति, संगीत, डांडिया प्रस्तुतियां दी जाएगी। श्रेष्ठ प्रस्तुतियों को पुरस्कृत किया जाएगा तथा शिक्षा से सम्बंधित प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। आयोजन को लेकर वाल्मीकि समाज में खासा उत्साह है और समाज के युवाओं द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गयी है।