






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2023। नायक समाज के जागरूक युवाओं ने आज उपखंड अधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व राज्य सरकार के खिलाफ नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। समाज के वीर एकलव्य युवा विकास समिति के बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष शंकर नायक ने बताया कि राज्य सरकार के जातिगत पोर्टल पर गलत व्याख्या दर्ज “नायका” जाति शब्द को पुनः “नायक” करने एवं नायक समाज को जनजाति का प्रमाण पत्र व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की मांग की गई है। इस दौरान उपस्थित जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने बताया कि पूरे राजस्थान में नायक समाज कांग्रेस का विरोध करेगी और आगामी चुनावों में कांग्रेस का बहिष्कार किया जाएगा। प्रदर्शन में समाज के एडवोकेट रामलाल नायक, किशनलाल नायक, कुंदनमल नायक, धर्माराम नायक, जोधाराम नायक, ओमप्रकाश नायक, मनीष नायक, मदनलाल नायक, भीकाराम नायक, कैलाश नायक, मोतीराम नायक, मेघाराम नायक, परमेश्वर नायक, पुनाराम नायक सहित अनेक युवा शामिल हुए।





