May 20, 2026
WhatsApp Image 2026-01-04 at 16.09.18

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जनवरी 2025। नायक विकास सेवा समिति के प्रस्तावित भवन में नायक समाज बंधुओं की बैठक का आयोजन रविवार को किया गया। बैठक में उपखंड के विभिन्न गांवो से समाज के लोग शामिल हुए। गेनाराम नायक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद पर जेतासर सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक को अध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। कार्यकारिणी में सूडसर के कुंदनमल नायक को सचिव, सांवतसर के शिवलाल नायक को कोषाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। उपाध्यक्ष पद पर जेतासर के शंकरलाल नायक, बापेऊ के ओमप्रकाश, श्रीडूंगरगढ़ के विष्णु नायक, गुसाईंसर बड़ा के जुगलाराम नायक को चुना गया। महासचिव पद पर बाना के शंकरलाल, लिखमादेसर के भीकाराम, कुंतासर के प्रभुराम, कल्याणसर के राकेश कुमार को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में पुनाराम दूसारणा, रामलाल राजेडू, नौरंगलाल बेनीसर, पूनमचंद कुंतासर, भीखाराम लखासर, प्रकाश कल्याणसर, रवि कालूबास, रामेश्वर बिग्गाबास रामसरा, मुकेश, भंवरलाल राजेडू, शिवलाल लोट, मनीष सूडसर, रतन बेनीसर को चुना गया। बैठक में कार्यकारिणी के संरक्षक के रूप में किशनलाल सूडसर, एडवोकेट रामलाल नायक, ताजाराम फौजी, हरिराम बापेऊ, भीखाराम डेलवां, पोमाराम पूर्व सरपंच संमदसर को सर्वसम्मति से दायित्व दिया गया। संरक्षक सदस्यों ने विभिन्न कुरीतियों के प्रति जागरूकता अपनाने का आह्वान किया। नवनियुक्त अध्यक्ष सहीराम नायक ने सभी का आभार जताते हुए समाज को एकजुट होने का संदेश दिया। उन्होंने युवा वर्ग के नशे से बचाने व शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान करते हुए समाज बंधुओं से संकल्प लेने की बात कही। बैठक में समाज के भवन का निर्माण पूरा करवाने व चारदीवारी बनवाने पर चर्चा की गई।

 

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नायक समाज की बैठक में शामिल हुए उपखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से समाज के मौजिज लोग, कार्यकारिणी का गठन किया।