






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2024। भारती निकेतन महाविद्यालय के एनसीसी कैडट्स आंध्र प्रदेश के ईबीएसबी कैंप व सीएटीसी शिविर इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर के प्रशिक्षण शिविरों में छाए रहें। कैडेट्स ने संस्था का नाम रोशन किया व कमांडिंग ऑफिसर 7th राज बटालियन एनसीसी, बीकानेर ने इनका हौसला बढ़ाया। शिविरों के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं में एसडी (बालक वर्ग) कैडेट्स ने वॉलीबॉल में रामनिवास, रमेश, गणेश, भानुप्रताप, छैलू ने तथा रस्सा कस्सी में रामनिवास, पवन, गणेश, रमेश, पूनम, भानुप्रताप ने स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं एसडबल्यू (बालिका वर्ग) कैडेट्स ने खो-खो में पूनम, पिंकी में रजत पदक प्राप्त किया। क्वीज कंपीटीशन में दिव्या ने रजत, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में हर्षिता और भानु ने स्वर्ण पदक, रस्सा कस्सी में पूजा, दिव्या ने रजत पदक हासिल किया। एएनओ नितिन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया की सभी कैडेट्स ने अव्वल दर्जे का प्रदर्शन किया। एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर से लोटे कैडेट्स अरविंद सिंह, दिशा तोलंबिया व गुड़िया नैण का एएनओ व कैडेट्स ने फुलमाला से स्वागत किया। संस्था संचालक ओमप्रकाश स्वामी, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय व्यास, उपप्राचार्य डॉ आनंद नारायण पुरोहित तथा समस्त स्टाफ ने कैडेट्स के महाविद्यालय पहुंचने पर उन्हें बधाई दी व सतत मेहनत करने की प्रेरणा दी। बता देवें प्रथम वर्ष में एनसीसी के प्रवेश हेतु आवेदन शुरू हो चुके है और पंजीयन करवाने वाले विद्यार्थी भारती निकेतन महाविद्यालय में संपर्क कर सकते है।






