






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2025। मंगलवार शाम को NDA के सीपी राधाकृष्णन नए उपराष्ट्रपति बन गए है। इन्होंने INDIA के बी सुदर्शन रेड्डी को 152 वोट से हरा दिया है। इस मौके पर श्रीडूंगरगढ़ में ओबीसी मोर्चा द्वारा जश्न मनाया गया। ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं की अगुवाई में मुख्य बाजार में भाजपाइयों ने पटाखे फोड़े व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खूब नारे लगाए। गुसाईं ने प्रसन्नता जताते हुए इसे संगठन की जीत बताया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, नानूराम कुचेरिया, अशोक महावर, ओमप्रकाश फुलभाटी, रमेश सैनी, डॉ चंद्रप्रकाश बारूपाल, गौरीशंकर तंवर, रामलाल सोनी, रवि तंवर, चांदरतन घोटिया, नानूराम स्वामी, महेंद्र सिंह राजपूत, गणेश प्रजापत, कालूराम नाई, कन्हैयालाल शर्मा, नंदलाल नाई, फारूख छिंपा, मुस्ताक अली तेली, शाहिद सब्जीफरोश, जसवंत सैनी, गजानंद सोनी, निसार सब्जीफरोश, मदनलाल भारती, बंटी सिंधी, मनोज महावर, मघामल सिंधी, पप्पू रेगर, हजरत छिंपा, कन्हैयालाल स्वामी, रवि सिंगोदिया, भीमसिंह राजपूत, इमराम शाबीर सहित अनेक भाजपाई शामिल हुए।







