May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अप्रैल 2021। श्रीडूंगरगढ़ थाने में हाजिर होकर एक दलित युवक ने सवर्ण जाति के युवक के खिलाफ सवर्णों के मौहल्ले से गुजरने पर जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि गांव धीरदेसर चोटियान निवासी कालूराम मेघवाल ने हाजिर थाना होकर इसी गांव के बजरंग सिंह राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। मामले में कालूराम ने बताया कि वह गुरूवार सुबह 9.30 बजे अपनी ट्रेक्टर ट्राली लेकर श्रीडूंगरगढ़ से गांव पहुंचा था। ट्रेक्टर ट्राली खड़ा करने के लिए वह राजपूतों के मोहल्ले में से गुजरा तो बजरंग सिंह ने उसका रास्ता रोक लिया एवं जातिसूचक गालियां देते हुए राजपूतों के मौहल्ले से गुजरने पर धमकी दी। कालूराम के साथ ट्रेक्टर पर चल रहे नारायणराम जाट ने बीच बचाव कर उसे छुड़वाया। कालूराम के आरोपों पर पुलिस ने एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार करेगें।