






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 नवम्बर 2021। आगामी विवाह सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने राहत की खुशखबरी दी है। मार्च 2020 से कोरोना का कहर झेल रहे प्रदेश में अब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। जिसके चलते कई तरह की छुट दी गयी है। जिसमें बताया गया है कि अब शादियां में मेहमानों के आने पर पांबदी नहीं रहेगी लेकिन असीमित संख्या केवल खुले स्थानों पर ही लागू हो सकेगी। वहीं सभी तरह के कार्यक्रम जैसे राजनीतिक,धार्मिक,मनोरंजन,सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी छुट रहेगी। वहीं 15 नवम्बर से सभी शैक्षणिक संस्थान शत प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे।



