May 20, 2026
10-octttttttt

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2024। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर बेहतर बनाने के लिए नित नए प्रयास हो रहें है। हाई स्कूल रोड पर स्थित धनवन्तरी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में रोगियों की सेवा के लिए एक नई पहल की गई है। अस्पताल प्रशासन के निदेशक हरिओम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार से लगातार प्रतिदिन हड्डी रोगों से जूझ रहें मरीजों के लिए नि:शुल्क ओपीडी सेवाएं उपलब्ध रहेगी। अब हड्डी रोग से परेशान मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए किसी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। रोगी को देखने व परामर्श पूरी तरह से नि:शुल्क होगा। मरीज विशेषज्ञ डॉक्टर पीएस मान जो ट्रोमा सर्जरी के भी स्पेशलिस्ट डॉक्टर है, को दिखाकर अपने ईलाज संबंधी परामर्श ले सकेंगे। शर्मा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के लिए धनवंतरी हॉस्पिटल में हड्डियों के सभी प्रकार के जटिल जांचे व ऑपरेशन भी डॉ मान के निर्देशन में सफल रूप से किए जा रहें है। वहीं निदेशक मांगीलाल सारण ने बताया कि अस्पताल में सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स रे, लैब व मेडिकल सुविधा 24 घंटे रियायती दरों पर उपलब्ध है। अस्पताल में नॉर्मल व सिजेरियन डिलीवरी महिला रोग विशेषज्ञ डॉ पूनम रावत की देखरेख में सफल रूप से हो रही है। वहीं जनरल फिजिशियन के रूप में डॉ विनोद चौधरी की सेवाएं उपलब्ध है।