May 20, 2026
बढ़ाए वोल्टेज, सात दिनों में डलेगी नई लाइन, पढें किसानो के घेराव की अपडेट खबर
  1. श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 दिसम्बर 2022। सोमवार को क्षेत्र के पांच गांवो के किसानो ने विद्युत विभाग एक्सईएन का घेराव किया और शाम तक उनके कम वोल्टेज रहने की समस्या का समाधान हो गया। किसानो का घेराव करीब 4 घंटे चला और बाद में वार्ता में एक्सईएन भूराराम ने कार्मिकों की लापरवाही के कारण होने वाली कमियों को त्वरित रूप से सुधारने का वायदा किया। इसके बाद किसानों के ट्यूबवेलों पर जहाँ 6 हजार से 7 हजार तक ही वोल्टेज रह रहे थे वो 10 हजार से अधिक रहने लगे। इसी क्रम में गुसाईसर से डेलवा फीडर के तार 7 दिनों में बदल देने, श्रीडूंगरगढ़ से गुसाईसर तक कि 33 केवी लाइन बदलने के प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भेजने के आश्वासन दिए। इसके बाद किसानों ने घेराव हटाया ओर अपने अपने गांव लौटे। किसानो की अगुवाई युवा नेता विवेक माचरा, कानाराम भादू, ताराचंद सारस्वत, नन्द लाल गोदरा, जगदीश छिंपा, श्यामसुंदर मेघवाल, हनुमानदास स्वामी आदि ने की।