May 21, 2026
000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। इन दिनों वाहन मार्केट में अपनी दमदार इलेक्ट्रिकल गाड़ियों से टाटा लगातार अपनी बादशाहत कायम कर रहा है। टाटा की मजबूत गाडियों में सुरक्षित यात्रा के साथ-साथ ईवी का बड़ा और जबरदस्त लाभ के साथ बचत भी क्षेत्रवासी कर रहे है। यही सुरक्षा एवं बचत देने वाला निर्णय लिया, क्षेत्र के गांव आड़सर के कानाराम सोनी ने। कानाराम ने बताया कि वह प्रतिदिन आडसर से श्रीडूंगरगढ़ आना-जाना करता है, इसलिए उसने बुधवार को नेशनल हाईवे पर आशीष पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा मोर्टस के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम में नई “टाटा पंच ईवी” की खरीद की है। कानाराम ने बताया कि महीने में जितने रुपए का पेट्रोल उसकी कार में लगता था उतने रुपए की ही अब उसकी नई गाड़ी की किश्त रहेगी। टाटा ईवी के माध्यम से यात्रा खर्च 1 रुपए से भी कम प्रति किलोमीटर खर्च पड़ रहा है, जोकि बचत नहीं महाबचत साबित होगी। श्रीडूंगरगढ़ टाटा मोर्टस के सेल्स एक्ज्यूकेटिव गोविंद सारस्वत ने बताया कि टाटा की टियागो, टेगोर, पंच, नेक्सॉन, हैरियर आदि गाडियों में इलेक्ट्रिकल, सीएनजी, डीजल एवं पेट्रोल सभी प्रकारों में सभी मॉडल्स क्षेत्रवासियों को कम्पनी दरों पर उपलब्ध करवाए जा रहें हैं।
श्रीडूंगरगढ़ टाटा शोरूम में नए प्रबंधन ने संभाली सेवांए, विश्वसनीयता के साथ मिलेगी सम्पूर्ण सुविधाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीकानेर स्थित डयूनेक मोर्टस द्वारा श्रीडूंगरगढ़ में अपनी इकाई गत वर्ष खोली गई थी एवं अब इस शो-रूम का संचालन श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के प्रतिष्ठित परिवार गोपालदास स्वामी परिवार द्वारा किया जाएगा। परिवार के विशाल स्वामी ने बताया कि टाटा मोर्टस के स्थानीय शो-रूम के प्रबंधन के लिए डयूनेक मोर्टस के साथ साझेदारी की गई है। टाटा कार के श्रीडूंगरगढ़ शो-रूम का संचालन अब पूर्ण जिम्मेदारी के साथ संभाला गया है एवं क्षेत्रवासियों को विश्वसनीयता के साथ टाटा वाहनों की सम्पूर्ण सुविधाएं इस शोरूम पर उपलब्ध करवाई जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टाटा पंच ईवी गाड़ी की चाबिंयां सौंपी टाटा मोटर्स के विशाल स्वामी ने आड़सर के कानाराम सोनी को, सोनी परिवार ने जताई प्रसन्नता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनी ने चाबी लेकर जताया टाटा ईवी पर भरोसा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गाड़ी की खरीद पर सभी का मुंह मीठा करवाया गया।