May 21, 2026
banner[1]-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered-Recovered

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 जनवरी 2024। आज उपखण्ड अधिकारी कार्यालय श्रीडूंगरगढ़ में 14 वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी की अध्यक्षता में मनाया गया। तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में युवा मतदाताओं और गत विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कार्मिकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपखंड अधकारी मुकेश चौधरी ने युवा मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब बहुत सौभाग्यशाली हैं कि विश्व के सबसे मजबूत लोकतंत्र में रहते है। जहां आम नागरिक को संविधान ने अभिव्यक्ति की आजादी, समानता सहित विभिन्न प्रकार की स्वतंत्रताएं दी है। इस व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर स्वयं सरकार के निर्माता बनते है और निर्वाचन विभाग द्वारा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया के द्वारा ओर अधिक मजबूत किया जा रहा है। भव्य कटारिया ने बताया कि कार्यक्रम में नवमतदाता अंजली आसोपा, मनसा सोनी, शौकीन काजी, सोनू रेगर, समीर चुनगर को सम्मानित किया गया। गत विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिक महावीरराम गोस्वामी तहसील श्रीडूंगरगढ़ नौरतमल शर्मा राउमावि सातलेरा, सहीराम भामूं राउमावि रीड़ी, राजू शर्मा राउमावि बाना, हड़मानाराम गर्ग राउमावि मोरखाणा, देवीलाल बाना कार्यालय, रमेश शर्मा मगांरावि हनुमान धोरा, शंकरनाथ सिद्ध राउमावि बाना, सुनील कुमार राबाउमावि श्रीडूंगरगढ़, मनोहर सिंह कुचौर अगुणी, महेन्द्र सिंह राउमावि बिग्गाबास रामसरा, किशनलाल राउमावि इंदपालसर बड़ा बास, शेरखान कार्यालय में सेवारत का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन राजू शर्मा द्वारा किया गया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार्यक्रम में नवमतदाताओं का सम्मान कर दी शुभकामनाएं।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधानसभा चुनाव में श्रेष्ठ कार्य करने वाले कार्मिकों का सम्मान किया।