August 30, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2021। नववर्ष की पूर्व संध्या पर शुक्रवार देर रात कालूबास की एक गली में शराब के नशे में उत्पात मचाते एक युवक को हेड कांस्टेबल भगवानाराम ने थाने पहुंचाया। भगवानाराम ने बताया कि 22 वर्षीय युवक भागीरथ जाट नशे में गली में उत्पात मचा रहा था। समझाईश करने पर भी युवक नहीं माना तो शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया गया।