May 21, 2026
010101

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2023। करीब 15 माह पूर्व विवाह करने वाली एक 21 वर्षीय विवाहिता ने शनिवार सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शेरूणा थानाक्षेत्र के गांव देराजसर में निवासी शिवलाल नाई की पत्नी पूजा ने अपने घर पर छत बने चौबारे में छत के हुक से फांसी का फंदा लगा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय लेकर आई। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में एसडीएम मुकेश चौधरी भी मौके पर पहुंचें। बताया जा रहा है कि विवाहिता अपनी मां की मृत्यु के बाद दिमागी रूप से परेशान चल रही थी एवं मौके पर मृतका के पीहर पक्ष के परिजन भी गांव धीरदेसर पुरोहितान से मौके पर पहुंच गए। मामले में मर्ग दर्ज करवाई जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेरूणा एसएचओ रामचंद्र ढाका ने मोर्चरी में रखवाया शव।