May 19, 2026
00009

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जून 2023। सिद्ध समाज विकास समिति जयपुर द्वारा राजधानी जयपुर में विश्व प्रसिद्ध अग्नि नृत्य का के कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष मांगीनाथ सिद्ध ने बताया कि आगामी 19 अगस्त 2023 को हरियाली तीज पर विद्याधर नगर स्टेडियम में अग्नि नृत्य का विशाल आयोजन रखा गया है। समिति द्वारा आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है और बड़ी संख्या में जसनाथीजी महाराज के अनुयायी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
छुट्टी के दिन खुले है कार्यालय, हो रहें है बिल जमा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आज सरकारी अवकाश होने के कारण अधिकांश कार्यालय बंद है परंतु बिजली विभाग का कार्यालय प्रथम, द्वितीय व ऊपनी तीनों ही खुले है। विभाग के सहायक अभियंता मुकेश कुमार बाना ने जानकारी देते हुए बताया कि आज अवकाश के दिन भी सुबह 9:30 से दोपहर 3 बजे तक तीनों कार्यालयों में बिजली बिल भरे जाएंगे I उपभोक्ता अपना बिल आज जमा करवा सकते है।