May 20, 2026
WhatsApp Image 2023-10-04 at 9.32.02 PM

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2023। किसानों के लिए एक खास खबर कृषि उपज मंडी से आई है। मंडी समिति व्यापार मंडल की आज बुलाई गई बैठक में कुछ खास निर्णय लिए गए है। मंडल अध्यक्ष ओमप्रकाश भादू ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति से समय सीमा व व्यवस्था प्रबंध के लिए कुछ निर्णय लिए गए है। उपाध्यक्ष लालचंद सिद्ध ने जानकारी देते हुए बताया कि मंडी का दरवाजा खुलने का समय सुबह 5 बजे से रात 12 बजे तक रहेगा। वहीं रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक बंद रहेगा। किसान गेटबंद से माल मंडी में नहीं ला सकेंगे तो गेट की समय सीमा का ध्यान रखते हुए माल लेकर आवें। भादू ने कहा कि किसान मूंगफली की चूगाई भी अपने खेत में करके लावें और लकड़ी, कंकर, पत्थर के साथ आए हुए माल की खरीद नहीं की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि किसान दोनों ही बातों का ध्यान रखें और किसी भी प्रकार की असुविधा से बच सकेंगे। मंडल के इन निर्णयों को आप सभी प्रति किसान तक पहुंचाए जिससे वे सभी इस जानकारी से अपडेट हो सकें।

आप अपने घर ढाणी में बैठे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ जुड़कर अपने क्षेत्र की प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों से जुड़ सकते है और अपने क्षेत्र की हर खबर से रहें अपडेट। आप न्यूज में दी गई व्हाटसएप लिंक से जुड़े, हमारे फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें, आप हमारे युट्यूब चैनल से भी जुड़ सकते है।