






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2023। शुक्रवार को विधानसभा में पेश हो रहे बहुप्रतीक्षित राज्य बजट की शुरुआत के साथ ही इतिहास में पहली बार ऐसी घटना हुई है जिसमें बजट की किरकरी हो गई है। बजट पेश करते समय मुख्यमंत्री द्वारा बजट भाषण का एक पेज छूट गया और भाजपा सहित विपक्ष ने हंगामा कर दिया। मुख्यमंत्री अपना बजट भाषण पूरे आत्मविश्वास के साथ शुरू किया लेकिन यह घटना होने के साथ ही मजाक बन गया। विपक्ष का हंगामा देख कर पीठासीन अध्यक्ष सीपी जोशी ने सख्ती के साथ शांत करवाने का प्रयास भी किया लेकिन राजेन्द्र राठौड़ के साथ विपक्ष ने बजट का अपमान करने की बात कहते हुए जम के नारेबाजी की। ऐसे में सीपी जोशी ने आधे घंटे के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी है। यह राज्य विधानसभा में आज तक के बजट सत्र में पहली बार सदन स्थगित हुआ है। न्यूज चैनलों में इस पर नई बहस छिड़ गया है।






