May 21, 2026
eveee

4 घंटे बाद पहुंची पुलिस, आश्वासन के बाद खोला रास्ता।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बीती रात सड़क पर किसी अज्ञात वाहन द्वारा गौवंश को टक्कर मारने के मामले में 4 घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना में तीन गौवंश की मौके पर ही मौत हो गई व तीन बुरी तरह से घायल हुई। 5 बजे मामले की सूचना मिलने पर आसपास के ग्रामीण व गौ रक्षक टीम मिंगसरिया के कार्यकर्ता पहुंचे। ग्रामीणों ने मौके पर जाम लगा दिया और दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। करीब 4 घण्टे बाद पुलिस वहां पहुंची और अज्ञात चालक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खुलवाया। मौके पर भागीरथ सिंह पुजारी, विजय सिंह, गौ रक्षक टीम के सदस्य राधेश्याम गोदारा, रामनिवास प्रजापत, अशोक सिंह, भंवरलाल मेघवाल, पूनमचंद ज्यानी, शिवलाल प्रजापत, राजू गोदारा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बड़ी संख्या में एकत्र ग्रामीणों ने रोका रास्ता, पुलिस की समझाईश के बाद खोला जाम।

सेवा कार्य कर मनाया सचिन पायलट का जन्मदिन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट के जन्मदिन पर शनिवार को हनुमान धोरा मंदिर में धोक लगाई व उनके लिए मंगलकामनाएं की। युवाओं ने पायलट के जन्मदिन पर बेसहारा गौवंश को गुड़ खिलाया और हनुमान धोरा मंदिर प्रांगण में, शिवाजी विद्या मंदिर प्रांगण में, सहित क्षेत्र के अनेक गांवों पौधारोपण कर मनाया। इस दौरान विजयपाल जाखड़, शुभम् शर्मा, भींवराम गोदारा, मोडाराम बुड़िया, सुभाष गोदारा, मुरली सिखवाल, रमेश सारण, अशोक मोटसरा सहित अनेक सदस्य शामिल रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पौधारोपण कर, खिलाया गौवंश को गुड़, मंदिर में दर्शन कर मांगी पायलट के लिए मंगलकामनाएं।

ध्यान दिवस मनाया, साध्वी ने बताया ध्यान का महत्व।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ध्यान बाहरी चंचलता से हटकर अंतर्मुखी होने का विशिष्ट प्रयोग है, जो न केवल हमारे जीवन में अभूतपूर्व बदलाव लाता है अपितु आंतरिक शक्तियों के विस्फोट के साथ मनुष्य की अतींद्रिय चेतना को जागृत करता है। ये बात साध्वी संघप्रभाजी ने मोमासर के तेरापंथ भवन में पर्युषण पर्व के छठें दिन आयोजित ध्यान दिवस पर कही। साध्वी ने ध्यान का महत्व बताया। साध्वी समूह ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। साध्वी विधिप्रभा व प्रांशु प्रभा ने भावाभिक्ति दी। इस दौरान आरती संचेती की 9 की तपस्या पूरी होने पर उनका अभिनंदन किया गया। संचेती की तप अनुमोदना में श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा संस्थान, मोमासर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटावरी, अणुव्रत समिति मोमासर की अध्यक्ष सुमन बाफना, मंत्री राकेश संचेती, गुलाबदेवी संचेती, पवन संचेती आदि ने भाव व्यक्त किए। कार्यक्रम में आड़सर व मोमासर के श्रावक एवं श्राविकाओं की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तप की अनुमोदना की, ध्यान पर दिए विशेष व्याख्यान।

गुसाईंसर बड़ा की बालिकाओं ने जीता कबड्डी का मैदान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवा में आयोजित श्री नागाबाबा रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के सीजन 3 में बालिकाओं का फाइनल रोमांचक मैच आसपालसर व गुसाईंसर बड़ा के बीच खेला गया। गुसाईंसर बड़ा की टीम ने बाजी मारते हुए फाइनल जीत लिया। ध्यान रहें गत 5 सितंबर से प्रतियोगिता जारी है और बालक वर्ग मैच अभी जारी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव डेलवा में शुक्रवार रात हुआ महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला, गुसाईसर बड़ा रही विजयी।

सोनियासर गोदारान व उदयकरणोतान बास से पूनरासर आएगा पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सोनियासर गोदारान व उदयकरणोतान बास से पूनरासर पैदल यात्री संघ के पदयात्री 10वीं फेरी के लिए आएंगे। संघ 12 सितंबर को दोपहर सवा दो बजे गांव से रवाना होगा। संघ की रवानगी हनुमान पूजन व ज्योत आरती के साथ गाजे बाजे से होगी। संघ सदस्य यात्रा की तैयारियों में जुटे है और विभिन्न पदाधिकारियों को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गई है। यहां 10 सितंबर मंगलवार को विशाल जागरण का आयोजन भी होगा जिसमें सांवरदास एंड पार्टी अपने भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। संघ में पैदल यात्री शामिल होने के लिए 900103801 पर संपर्क कर सकते है।