






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 अप्रैल 2022। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में ईओ की कुर्सी पर पुनः भवानी शंकर व्यास ने जॉइन कर लिया है। विदित रहे कि क्षेत्र में ईओ की कुर्सी पर जबरदस्त राजनैतिक पेंच देखा जा रहा है और लंबे प्रयासों के बाद व्यास का ट्रांसफर स्थानीय नेता करवा पाए थे। बताया जा रहा है कि को जिस आदेश के तहत ईओ पद से मुक्त कर उनके मूल पद पर बीकानेर नगरनिगम में भेजा गया था उस आदेश पर न्यायलय द्वारा व्यास ने स्टे हासिल कर लिया है। स्टे मिलने के बाद व्यास ने गुरुवार सुबह नगरपालिका पहुंच कर पुनः जॉइन कर लिया है। व्यास के जॉइन करने पर पालिका कार्मिकों, ठेकेदारों, पार्षदों ने माल्यार्पण कर स्वागत भी किया।






