May 21, 2026
2222

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 जुलाई 2023। कहते है औलाद तकलीफ में हो तो मां का दिल औलाद के दर्द से रो उठता है।नाबालिग छात्रा को बहला फुसला कर अपने साथ ले जाने की शिक्षिका की मां की तबीयत भी बिगड़ चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षिका नीदा बहलीम की मां जन्नत बानो सदमे के कारण हाईपर टेंशन में आ गई है एवं गत तीन दिनों से कुछ खा पी नहीं रही है। ऐसे में जन्नत बानो की मंगलवार को तबीयत अधिक बिगड़ने पर राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सक ओमप्रकाश ने बताया कि वे हाइपर टेंशन से सदमे में है और उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू किया गया है। वहीं नीदा के परिजन चिकित्सालय में है और वे दोनों के सकुशल लौटने की दुआ कर रहें है। नीदा की मौसी ने घर लौटने की अपील की है आप भी देखें ये अपील.. देखें वीडियो।https://fb.watch/lzL6AC5vHc/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आरोपी शिक्षिका की मां कर रही है अपील।