May 21, 2026
news-news

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 जुलाई 2022। गांव बेनीसर की बाल योगी सेवानाथजी गौशाला सेा समिति में बुधवार रात शानदार जागरण का आयोजन संपन्न हुआ। भजन गायक ओमजी मुंडेल, अनील सैन ने भजनों की अमृत गंगा प्रवाहित की उसमें श्रद्धालुओं ने गोते लगाए। सुदंर झांकियां सजाई गई और सोनू राजस्थानी से भजनों पर नृत्य प्रस्तुतियां दी। यहां प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें। सरपंच प्रतिनिधि सहित ग्रामीण भजनों पर खूब थिरके। श्रद्धालुओं व दानदाताओं ने 50 लाख से अधिक की घोषणाएं की जिनका गौशाला समिति ने आभार प्रकट किया। गोपाल मंदिर निर्माण, ट्रेक्टर ट्रॉली, पिसाई मशीन, ठंड पानी की प्याऊ, टिन शेड, खेली निर्माण, गेट, ऑफिस निर्माण, कुतर मशीन से लेकर गुड़, खल, व नगदी की घोषणाएं हुई। बड़ी संख्या में बेनीसर के ग्रामीण व आस पास के गांवो से भी ग्रामीण जागरण में उपस्थित रहें व भजनों का आनंद लिया।

सेनजी मंदिर के नवनिर्माण की कल लगेगी नींव।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास में स्थित सेन समाज के सेनजी मंदिर का नवनिर्माण कार्य कल प्रारंभ किया जाएगा। सेन समाज नवयुवक मंडल के अध्यक्ष ओमजी ठेकेदार ने बताया कि नए निर्माण का पाया शनिवार सुबह 10.30 बजे लगाया जाएगा। मंडल ने समाज के नागरिकों सहित महिलाओं से आयोजन में भाग लेने की बात कही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेनीसर गांव में आयोजित भव्य जागरण में 50 लाख से अधिक की घोषणाएं गौशाला सहयोग के लिए हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जागरण में सुदंर झांकिया सजाई गई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ओमजी मुंडेल ने दी भजनों की शानदार भजनों की प्रस्तुतियां।