






श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 सितम्बर 2024। बुधवार को क्षेत्र में दो बड़े धार्मिक आयोजन हुए। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास स्थित श्रीराम मंदिर प्रांगण में राधिका सत्संग मंडली द्वारा राधा अष्टमी महोत्सव एवं गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में साध्वी संघ प्रभा के सानिध्य में दीक्षार्थी मुमुक्षु मानवी अंचलिया का मंगल भावना समारोह आयोजित किया गया। पढ़ें दोनों आयोजनों की खबर एक साथ एवं देखें फोटो।
खूब सजी राधा-रानी, दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गाए भजन, समिति ने किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को राधा अष्टमी के पर्व पर राधिका सत्संग मंडली द्वारा उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। श्रीराम मंदिर प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में राधा रानी सजो प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रतियोगिता, लड्डू गोपाल सजाओ प्रतियोगिता, सत्संग एवं सहयोगियों का सम्मान किया गया। मंडली की मीनाक्षी डागा ने बताया कि पांच साल तक के बच्चों ने राधा रानी सजो प्रतियोगिता में भाग लिया। जिनमें से यागन्या विजय प्रथम, रूही गुरनानी द्वितीय एवं वान्या खटनानी तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर बच्चों ने उत्साह के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देते हुए नृत्य किया। कस्बे के प्रसिद्ध भजन गायक हनुमान कुदाल ने भजनों से समां बांध दिया एवं ढोल पर राधाओं ने नृत्य भी किया। लड्डू गोपाल को लाली बनाओ और सजाओ प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों को प्रथम घोषित किया गया। कार्यक्रम के दौरान समिति के सहयोगी कौश्लया झंवर, मीना मोरवानी, कपिला स्वामी, रूपचंद सोनी एवं मनीषा राजपुरोहित को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हुए विभिन्न आयोजनों में राधाओं ने खूब आंनद लिया। इसके अलावा भी लोगों ने घरों में बच्चों को राधा रूप सजाया एवं विभिन्न आयोजन किए। देखें खास फोटो।






तेरापंथ भवन में हुआ मुमुक्षु मानवी अंचलिया का मंगल भावना समारोह, साध्वीश्री का रहा सानिध्य।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बुधवार को गांव मोमासर के तेरापंथ भवन में विराजीत साध्वी संघ प्रभा के सानिध्य में दीक्षार्थीनि मुमुक्षु मानवी अंचलिया का मंगल भावना एवं अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर उदबोधन देते हुए साध्वीश्री ने सांसारिक आकर्षणों को छोड़कर भरे यौवन में संन्यास के दुष्कर पथ पर अग्रसर होना इंद्रिय और मन का निग्रह बताया। साध्वीश्री ने अपने स्वरचित काव्य पंक्तियों के साथ दीक्षार्थीनी के उज्जवल संयममय जीवन की मंगल कामना की। कार्यक्रम की शुरूआत महिला मंडल के मंगल संगान से हुई एवं साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका प्रस्तूत की। दिक्षार्थिनी मानवी अंचलिया ने कहा मुनि दीक्षा अहम से अर्हम बनने की महायात्रा बताई। तेरापंथ सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक पटावरी ने भी विचार रखे व कार्यक्रम का संचालन करते हुए साध्वी प्रांशु प्रभा ने कहा स्वयं से स्वयं की समीक्षा का नाम ही दीक्षा बताया। कार्यक्रम में समग्र तेरापंथ समाज व सभी संस्थाओं द्वारा आध्यात्मिक उपहार द्वारा दीक्षार्थीनि का अभिनंदन किया गया





