May 21, 2026
00

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 मई 2021। 18+ से अधिक उम्र के युवाओं काे काेराेना टीकाकरण के लिए अच्छी खबर यह है कि शनिवार काे यहां अभी तक की सर्वाधिक 800 वैक्सीन के लिए स्लाट अभी थाेडी देर में खुलने वाला है। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे में शनिवार काे सीएचसी, यूपीएसची कालूबास एवं माेमासर सीएचसी में 18+ काे काेराेना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। ब्लाक सीएमएचओ डाक्टर संताेष आर्य ने बताया कि शनिवार काे श्रीडूंगरगढ़ सीएचसी में 300, कालूबास यूपीएचसी में 300 और माेमासर में 200 वैक्सीनेशन का स्लाट तय किया गया है। हालांकी शनिवार काे 45+ के लिए काेई टीकाकरण नहीं हाेगा।