May 20, 2026
00000000000000000000000000

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 दिसंबर 2025। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लखासर टोल प्लाजा पर सोमवार व मंगलवार दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 50 और दूसरे दिन 85 लोगों के नेत्रों की जांच की गई है। शिविर में 26 भारी वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा व वाहनों चालकों से यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की समझाईश की। शिविर में राजकीय बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ सुनील गोयल व स्टाफ दीपमाला शर्मा, मधु कुमारी और बीकानेर के दो निजी चिकित्सालयों के डॉ कपिल चौहान व सलमान ने अपनी सेवाएं दी। यहां आधुनिक मशीनों की सहायता से नेत्र जांच की गई। इस दौरान टोल मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि स्टाफ के सहदेव सिंह, उम्मेद सिंह, अमित नौटियाल सहित स्टाफ सक्रिय रहा और अनेक वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। शिविर के सफल आयोजन पर टोल मैनेजर ने सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। टोल प्लाजा लखासर पर दो दिवसीय शिविर आज संपन्न हुआ, 85 चालकों के नेत्रों की जांच की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आधुनिक मशीनों से की नेत्रों की जांच, श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने दी शिविर में सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शिविर में मेडिकल कार्मिकों व टोल कार्मिकों ने अपनी सेवाएं दी।