August 30, 2026
sri

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 दिसंबर 2022। भारती निकेतन संस्थान के युवा शिक्षक नितिन सिंह क्षेत्र के पहले एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर बने है। सिंह गांव सत्तासर के निवासी है और उनकी इस उपलब्धि पर संस्थान के छात्रों में व उनके गांव में उत्साह छाया है। ऑफिसर ट्रेनिंग कर श्रीडूंगरगढ़ लौटे सिंह का विद्यार्थियों सहित स्कूल स्टॉफ ने स्वागत सम्मान किया। सिंह ने बताया कि उनकी ट्रेनिंग ओटीए नागपुर में पूरी हुई है। उन्होंने युवाओं से एनसीसी जॉइन कर देशप्रेम के भाव अपनाने का आह्वान किया। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने सिंह का स्वागत करते हुए कहा की भारती निकेतन संस्थान क्षेत्र का एकमात्र संस्थान है जहां अब एनसीसी के ऑफिसर्स तैयार होंगे। नितिन के पिता सिकंदर सिंह ने गदगद भाव से वर्दी में लौटे पुत्र का फूलमाला से स्वागत किया। प्राचार्य सहित पूरे स्टॉफ व विद्यार्थियों, कैडेट्स ने सिंह को बधाई दी।

श्रीडूंगरगढ टाइम्स। नितिन सिंह बने एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय निकेतन संस्थान के स्टाफ व विद्यार्थियों ने किया सिंह का स्वागत।